{"_id":"5953f4a84f1c1bcd738b47ac","slug":"41498674344-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या व कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या व कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी काबू
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। हत्या और कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी को राजौंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वारदात में शामिल 5 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पीआरओ ने बताया कि राजौंद थाना के सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने आरोपी राजू निवासी कलासर को गिरफ्तार किया है। रोशन लाल उर्फ मिढ़ा निवासी कलासर की शिकायत के अनुसार 5 अप्रैल को खेत में चारा लेने गए उसके चाचा शमशेर उर्फ पप्पू पर आरोपियों ने लाठी व हथियारों से हमला कर दिया। जब रोशन अपने परिजनों सहित मौका पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी चोटें मारी। इलाज के लिए कैथल के सामान्य अस्पताल में लाए गए शमशेर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई गई थी।