फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दुष्कर्म के मामले में आगे आए हिंदू संगठन

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दुष्कर्म के मामले में आगे आए हिंदू संगठन

Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दुष्कर्म के मामले में आगे आए हिंदू संगठन
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दुष्कर्म के मामले में आगे आए हिंदू संगठन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करनाल रोड पर एक कालोनी में पिछले सप्ताह सामने आए ट्यूशन अध्यापक द्वारा 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में हिंदू संगठन आगे आए हैं। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में हुई हिंदू संगठनों की बैठक में आरोपी अध्यापक की गिरफ्तारी की मांग की गई। गिरफ्तारी न होने पर शहर में रोष प्रकट किए जाने की चेतावनी दी गई है। संगठन पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपी अध्यापक ईसाई धर्म का प्रचार करता था और लड़कियों को विदेश जाने का भी लालच देता था।
अंबाला रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यालय में हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद ने कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत 21 जून को मामला सामने आया कि एक अध्यापक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हो सका। मामले के सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमचंद मित्तल ने कहा कि नाबालिग लड़की ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी धर्मवीर वैद्य जो कि उसका पड़ोसी था व ईसाई प्रचारक था उसने उससे रेप किया। पीसी मित्तल ने बताया कि जिला में लगातार ईसाई मिशनरी लालच देकर लोगों पर दबाव बनाकर धर्मांतरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के विभाग संगठन मंत्री रोशन सैनी ने बताया कि ये ईसाई संगठन विदेश भेजने के नाम पर पैसे का लालच देकर लोगों को बहलाते व फुसलाते हैं। लड़की के अनुसार उसे नागालैंड भेजकर वहां उसकी पढ़ाई करवा कर उसे विदेश भेजने का लालच दिया गया। यह भी पता चला है कि वह 12 लड़कियों के साथ कर चुका है और किसी को पता नहीं चला है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री चंद्रभान, जिला सह मंत्री राजेश बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक, जिला गोसेवा संवर्धन के जिला संयोजक अश्वनी, आशीष, शुभम, विशाल, भारत, मुकेश बजरंगी, नगर संयोजक हर्ष, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक धर्मबीर वैध ट्यूशन टीचर है। उसकी 17 वर्षीय बेटी भी उसके पास ट्यूशन पढ़ती थी। धर्मबीर वैध कभी उसकी बेटी का ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर आता तो कभी उसको अपने घर पर बुला लेता था। इसी बीच उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में धर्मबीर के खिलाफ 21 जून को केस दर्ज कर लिया था।


महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि 21 जून का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी मामला दर्ज होने से पहले का फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। एफआईआर में ईसाई धर्म से संबंधी कोई शिकायत नहीं दी थी। लेकिन अब मामला दर्ज होने के बाद यह यह बातें सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed