फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएस ने 50 ग्राम स्मैक व 2700 रुपये सहित एक काबू किया

एटीएस ने 50 ग्राम स्मैक व 2700 रुपये सहित एक काबू किया

Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
एटीएस ने 50 ग्राम स्मैक व 2700 रुपये सहित एक काबू किया
एटीएस ने 50 ग्राम स्मैक व 2700 रुपये सहित एक को किया काबू
विज्ञापन

कई बार पकड़ा जा चुका है आरोपी
कैथल। नशीले पदार्थोें की बिक्री पर रोके के लिए गठित एटीएस द्वारा बाकल गांव से स्मैक तस्करी के आदतन आरोपी को काबू कर 50 ग्राम स्मैक, 2700 रुपये नकदी व मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे स्मैक बेचने वाले आरोपी को भी काबू किया गया है।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, एएसआई तिलकराज, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी बलजीत सिंह तथा सिपाही मनोज कुमार की टीम ने गांव बाकल क्षेत्र में मौजूद थी। जहां सूचना मिली कि बलिहार सिंह निवासी बाकल स्मैक बेचने का आदतन अपराधी है। पुलिस ने सूचना अनुसार छापा मारा। उसके पास से 25 हजार रुपये मूल्य की 50 ग्राम स्मैक तथा दूसरी जेब से एक सैमसंग मोबाइल फोन तथा 2700 रुपये नकदी बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे एसआई राजकुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर राजकुमार व एटीएस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह स्मैक जसपाल उर्फ जस्सा उर्फ गीदड़ निवासी निवासी आफताबगढ़ जिला जींद के रूप में हुआ, जिसे पुलिस द्वारा बुधवार को छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से लगभग 5 हजार रुपये मूल्य की 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी जसपाल करोड़ा निवासी किसान गुरनाम सिंह व उसके पड़ोसी कृष्ण के खेत से 29 नवंबर 2015 की रात 48 क्विंटल जीरी चुराने के मामले में वांछित भगौड़ा पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बलिहार सिंह इससे पहले भी सीआईए-1 पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह द्वारा गांव बाकल क्षेत्र से गत वर्ष 15 अक्टूबर को 4.5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। दोनों आरोपी 13 मार्च को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed