फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 25 हजार

बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 25 हजार

Sat, 15 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 25 हजार
बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 25 हजार
विज्ञापन

पूंडरी। गांव फरल के एक बुजुर्ग से बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपये ठग लर ए। 85 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन शर्मा ने बताया कि वह 10 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में गीता जयंती देखने के लिए गया हुआ था। तो उनके पास एक युवक आया और कहा कि वह उसे जानता है। उसने कहा कि आपका लड़का सुरेंद्र बेरोजगारी के कारण परेशान है। वह उसे बिजली निगम में डीसी रेट पर नौकरी लगवा देगा। तब मैंने कहा कि वह अपने बेटे से बात कर लेता है तो उसने कहा कि आप का बेटा हमारे पास है और उसने ही आप से बात करने व पैसे मांगने के लिए कहा था। जिस पर विश्वास करते हुए उसने उसे कहा कि पैसे कितने लगेंगे। जिस पर उसने कहा कि इसके लिए 1.25 लाख रुपये लगेंगे और साथ ही नियुक्ति पत्र और ड्यूटी ज्वाइन करवा दी जाएगी। जिसके बाद उनका 1 लाख रुपये में बात तय हो गई। तो उसने कहा कि पैसे आज ही देने होंगे, तो उन्होंने कहा कि उनके पास डाकखाने की कापी है, वो डाकखाने से पैसे निकलवाकर दे देते हैं। उसके बाद वह उसके साथ कुरुक्षेत्र डाकखाने गये और वहां से नियमानुसार 25 हजार रुपये से अधिक पैसे नहीं निकल सके। बाद में उसने उसके बेटे से संपर्क किया तो उसके बेटे ने बताया कि वह तो कैथल गया हुआ है और उसकी नौकरी के लिए किसी से भी कोई बात नहीं हुई। तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना पिपली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed