{"_id":"5bb11720867a557fe51022a8","slug":"31538332448-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडग़ांव में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुडग़ांव में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया युवती से दुष्कर्म
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर गुरुग्राम में युवती से दुष्कर्म का आरोप
तितरम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस के सुपुर्द किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गुरुग्राम में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के आरोप पर पुलिस ने एक युवक सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला गुरुग्राम पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि यहां दी शिकायत में एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम में कोचिंग के लिए गई थी। जहां कुसुम निवासी पंजाबी बाग दिल्ली व ज्योति के साथ उसकी दोस्ती हो गई। यहां विक्रम उर्फ सचिन व वाशुदेव निवासी महेंद्रगढ़ इन दोनों से बातचीत करते थे। इन दोनों ने उसकी मुलाकात सचिन से करवाई। इसके बाद सचिन से उसकी भी बातचीत होने लगी। उसने आरोप लगाया कि करीब 2 माह पहले वह अपने गांव आई हुई थी। यहां से वापस लौटने पर गुरुग्राम सेक्टर 29 में आरोपी विक्रम उर्फ सचिन ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ इस पूरी साजिश में दोनों लड़कियां कुसुम व ज्योति सहित वाशुदेव भी शामिल था।
एसएचओ ने बताया कि गत 18 जुलाई 2018 को विक्रम उर्फ सचिन निवासी गांव गुगरवास (महेंद्रगढ़) ने दुष्कर्म किया है। यह वारदात गुरुग्राम की है। इसलिए यहां जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में थाना शहर निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने बताया कि राज व राज की मां सावित्री देवी ने गत 29 सितंबर को उसके साथ मारपीट की। आरोपी राज ने उसकी लज्जा भंग करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।