{"_id":"5978dea14f1c1b54358b46be","slug":"31501093537-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, घायल
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव सौंगल में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर तार पट्टी के लोगों ने हमला बोल दिया। बिजली बोर्ड की टीम ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने एसडीओ के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालना, जान से मारने की धमकी देना व जाति सूचक गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसडीओ ने दी शिकायत में पुलिस को बताया कि हरदेव सिंह जेई, बलबीर सिंह जेई, ऋषिपाल लाइनमैन व अन्य स्टाफ जब गांव सौंगल में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए तो तार पट्टी के कुछ लोग विरोध करने लगे तभी अचानक उनमें से पंजाबा, सुरेश, सज्जन, मनोज, काला व अन्य ने टीम पर हमला बोल दिया। जिससे हरदेव सिंह व बलबीर सिंह जेई व ऋषिपाल लाइनमैन को गंभीर चोटें आई। इन लोगों ने जेई को जाति सूचक गालियां दी और सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इन लोगों ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर दोबारा गांव में बिजली चोरी पकड़ने की हिम्मत की तो इससे भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने एसडीओ के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।