{"_id":"596124924f1c1bf2558b45c7","slug":"31499538578-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंक के एटीएम को नकाबपोशों ने किया लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचडीएफसी बैंक के एटीएम को नकाबपोशों ने किया लूटने का प्रयास
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम को लूटने का प्रयास, नहीं था कैश
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत।
शुक्रवार रात को अज्ञात नकाबपोशों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने की प्रयास किया। गनीमत यह रही कि कि एटीएम में कैश नहीं था। नकाबपोशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सबसे पहले एटीएम में लगे सीसी कैमरे को तोड़ डाला। उसके बाद उन्होंने एटीएम को खंगाला तो वह खाली पाया। सारी घटना एक अन्य सीसी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की जानकारी सुबह शाखा प्रबंधक को मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना में दी। सीआईए स्टाफ व थाना प्रभारी ललित मोहन मौके पर पहुंचे तथा वीडियो फुटेज को खंगाला जिसमें काफी महत्वपूर्ण पहलु पुलिस के हाथ लगे हैं। हालांकि लूट की मंशा से बैंक एटीएम केबिन में घुसते ही नकाबपोशों ने एक कैमरे को क्षतिग्रस्त किया। गुप्त स्थान पर लगे एक अन्य कैमरे को वे लोग देख नही पाए। शाखा प्रबंधक चंदन आहुजा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सायंकाल में ही एटीएम में कैश समाप्त हो चुका था। इस संदर्भ में सुरक्षा कर्मी व अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। अपनी जांच में पुलिस प्रभारी ने बताया कि बैंक के अलावा अन्य संस्थानों के बाहर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि लुटेरे पुलिस के शिकंजे में आ सकें।
एचडीएफसी में ये दूसरी वारदात
इससे पूर्व भी एटीएम पर लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। एचडीएफसी बैंक में यह दूसरी घटना थी। इसके अलावा स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम से लुटेरे बड़े ही योजना तरीके से लाखों रुपये की लूट कर चुके हैं। रेलवे रोड पर ही स्थित ओबीसी के एटीएम को तोड़ने का भी एक बार असफल प्रयास हो चुका है। इतनी घटनाओं के बाद भी पुलिस एटीएम लुटेरों तक नही पहुंच सकी है।