{"_id":"5bccc231bdec22693f5f5892","slug":"21540145713-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा लदाना मेले से दो दोस्तों के साथ लौट रहे युवक पर हमला हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा लदाना मेले से दो दोस्तों के साथ लौट रहे युवक पर हमला हत्या की
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले हुआ था पड़ोसी युवक से झगड़ा, मेले से लौटते वक्त किया चाकू और रॉड से हमला, मौत
पुलिस ने दर्ज किया आरोपी युवक और उसके साथियों पर हत्या के आरोप में केस
फोटो संख्या-34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बाबा लदाना में डेरा बाबा राजपुरी मेले से दोस्तों के साथ लौट रहे एक युवक पर उसके पड़ोस के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं व लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हमलावर युवक सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी रविवार को पाड़ला निवासी मनदीप सिंह अपने दो दोस्तों के साथ गांव बाबा लदाना में पूजा के लिए गया था। वहां से लौटते समय मानस रोड पर ही पड़ोस के युवक ने उनकी बाइक के आगे बाइक खड़ा कर उन्हें घेर लिया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने मनदीप पर चाकुओं से कई वार किए और अपने साथियों सहित फरार हो गया। इसके बाद मनदीप को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मृतक मनदीप दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहा था।
एसएचओ सदर ने बताया कि मृतक मनदीप का पड़ोस के ही युवक सागर से करीब दो माह पहले झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी झगड़े की रंजिश में सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनदीप पर लोहे की रॉड व चाकुओं से हमला किया है। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत के अनुसार सागर व अन्य युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।