फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कार की टक्कर लगने से बहन भाई गंभीर रूप से घायल

कार की टक्कर लगने से बहन भाई गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बहन भाई गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। हरिगढ़ किंगन के सरकारी स्कूल से घर लौट रहे दो सगे बहन भाई को पेहवा रोड़ पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को महावीर दल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चीका पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया। हरिगढ़ किगन के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र संदीप उसी स्कूल में पांचवीं कक्षा की में पढ़ने वाली अपनी बहन अंजली के साथ साइकिल पर स्कूल से पेहवा रोड़ पर स्थित अपने घर लौट रहा था कि घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे एक कार चालक ने उनके साइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही दोनों बच्चे साइकिल सहित उछल कर कार के शीशे से जा टकराए और उसके बाद सड़क पर जा गिरे, जिससे दोनों बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक बच्चों को हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें इलाज के लिए पटियाला से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। कार शहर के एक केमिस्ट की बताई जा रही है।


कार की टक्कर लगने से बहन भाई गंभीर रूप से घायल
पीजीआई चंडीगढ़ के लिए किया रेफर
फोटो नंबर-35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed