{"_id":"5bfc4174bdec2241b6287bc2","slug":"201543258484-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक एकड़ फसल को जबरन कंबाइन से काटते हुए जीरी चुराने के मामले में वांछित सभी सात आरोपियों को सीआईए-वन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जीरी की फसल काटने में प्रयुक्त कंबाइन, वारदात में प्रयुक्त हथियार व जीरी बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद कर ली गई है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सबइंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, एचसी तरसेम सिंह व थाना चीका की लेडी कांस्टेबल बबली की टीम ने आरोपी मनिंद्र उर्फ मनिंदू, गुरमीत, विवाहिता मंजीत कौर, प्रकाश कौर, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर तथा जगदेव सिंह सभी निवासी टिल्ला प्लाट चीका को काबू किया है। एसपी ने बताया कि कुलविंद्र सिंह निवासी चीका की शिकायत अनुसार 30 सितंबर को हथियारों से लैस कुछ आरोपी उसके खेत से कंबाईन की मार्फत एक एकड़ फसल को काटकर जीरी चुरा ले गये।