{"_id":"59dd10804f1c1bd8538b6a33","slug":"201507659904-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद करके घर लौट रहे फोटोग्राफर से दो बाइक सवार युवकों ने छीना बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान बंद करके घर लौट रहे फोटोग्राफर से दो बाइक सवार युवकों ने छीना बैग
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोग्राफर से बैग छीन ले गए बाइक सवार दो युवक
कैथल। दुकान बंद करके घर जा रहे एक फोटोग्राफर से बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए। जिसमें हजारों रुपये का महंगा कैमरा व कार्ड थे। सिविल लाइन पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जीटीवी कॉलोनी निवासी रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे आईजी कॉलेज के पास स्थित अपनी दुकान बंद करके घर आ रहा था। पुराने डीसी निवास के सामने से जब वह गुजर रहा था तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका बैग छीन कर फरार हो गए। उसने पुलिस के 100 नंबर पर फोन किया। छीने के गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है। हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।