{"_id":"59402d684f1c1b26098b468a","slug":"201497378152-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाला एक गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाला एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एटीएम कार्ड बदल कर नकदी का गबन करने के मामले में सीआईए-टू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गरीब, अनपढ़ व भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्ड बदलने के अलावा एक माली का धंधा करने वाले गुजराती को भी 44 हजार रुपये की चपत लगाई थी। सीआईए-वन पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी का एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर मनीश कुमार के नेतृत्व में धोखाधड़ी के एक मामले की जांच एएसआई कृष्ण कुमार व एचसी प्रदीप कुमार की टीम ने करते हुए एसबीआई की मेन ब्रांच के पास पुराना बाईपास से आरोपी राकेश निवासी कलायत को गिरफ्तार कर लिया।
जनस्वास्थ्य विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत रमाणा-रमाणी निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर थाना पूंडरी में 8 जून को दर्ज मामले अनुसार वह 8 जून की दोपहर जब वह कन्या महाविद्यालय के पास स्थित एटीएम से वेतन निकालने गया तो अंदर पहले से मौजूद एक युवक पैसे निकाल रहा था। नरेश ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तो नकदी नहीं निकली। उस युवक ने मदद के बहाने उससे एटीएम कार्ड ले लिया। लेकिन पैसे नहीं निकलने पर दूसरा कार्ड वापस कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी राकेश के कब्जे से नरेश का असली एटीएम कार्ड बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस घटना के करीब एक माह पहले वह ओबीसी बैंक अंबाला रोड के एटीएम से एक अनपढ़ बुजुर्ग, जिसे कम दिखाई दे रहा था का भी एटीएम बदला था। और उसके खाता से 44 हजार रुपये नकदी निकाली थी। इसी प्रकार गुजराती धनजी भाई कौम माली डोगरा पट्टी शक्ति नगर रहकर काम धंधा करता है उसे भी चपत लगाई थी।