फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिमांड पर चल रहे दो से पूछताछ के बाद वारदात का छठा आरोपी काबू

रिमांड पर चल रहे दो से पूछताछ के बाद वारदात का छठा आरोपी काबू

Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रिमांड पर चल रहे दो से पूछताछ के बाद वारदात का छठा आरोपी काबू
रिमांड पर चल रहे दो से पूछताछ के बाद वारदात का छठा आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे 2 आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की वारदात में शामिल छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यवान द्वारा आरोपी सन्नी उर्फ विकाश निवासी बैजलपुर जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा रेडीमेड कपड़े व जूते बरामद किए हैं।
विदित रहे कि सोनू बेनिवाल निवासी बुढ़ाखेड़ा की चंदाना गेट कैथल स्थित एमवीडी फैशन क्लब शोरूम से अज्ञात व्यक्ति 18 नवंबर की रात दुकान पर बने चौबारा का कुंडा तोडक़र अंदर प्रवेश करते हुए एलसीडी टीवी, डीवीआर, रेडीमेट कपड़े व जूतों सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी अमन कुमार उर्फ रमता (23 वर्ष) निवासी भूना जिला फतेहाबाद, जयकिशन उर्फ जैक्शन (18 वर्ष) निवासी बैजलपुर से रिमांड के दौरान चोरीशुदा एलसीडी तथा कपड़े बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार से चोरी के ही दो अन्य मामलों में एक किशोर सहित 2 आरोपी काबु किए गए हैं। जिनके कब्जे से चोरीशुदा संपत्ती बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया थाना राजौंद पुलिस के हैडकांस्टेबल करनैल सिंह की टीम द्वारा आरोपी कालू उर्फ जोगिंद्र निवासी मंडवाल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे में रणबीर सिंह निवासी मंडवाल के डेरा से चोरीशुदा 2 बैग धान बरामद की गई है। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह द्वारा सजूमा रोड कलायत निवासी एक 15 वर्षीय किशोर को जांच में शामिल करते हुए उसके कब्जा में चोरीशुदा पर्स मय 900 रुपये नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed