{"_id":"5aaabdb04f1c1bbd758b5c79","slug":"191521139120-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में साथ बैठे शराब पीए हुए साथी ने दबाए हैंडब्रेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में साथ बैठे शराब पीए हुए साथी ने दबाए हैंडब्रेक
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में बैठे साथी ने नशे में दबाए थे हैंड ब्रेक
2 फरवरी की रात एक्सीडेंट में हुई कार चालक की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लगभग एक माह पहले हरसौला-पाई के निकट हुई एक सड़क दुर्घटना में चालक रोहताश निवासी पाई की मौत के मामले में पुलिस ने कार में सवार एक व्यक्ति के खिलाफ तितरम पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल रमेश कुमार निवासी गांव हरसौला ने बताया कि वह गांव डीग में आरएमपी की प्रैक्टिस करता है। गत 2 फरवरी 2018 की रात को वह, पाई निवासी रोहताश व श्याम एक साथ काम से गाड़ी में बैठकर कैथल आए थे। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। जबकि गाड़ी का असली नंबर कुछ और था। इसके बाद वे कैथल से हरसौला-पाई के लिए गाड़ी में चल दिए। गाड़ी को पहले श्यामा चला रहा था और रोहताश चालक के साथ वाली सीट पर बैठा था। वह पिछली सीट पर बीपी बढ़ने की वजह से लेटा रहा। उसके पास करीब 30 हजार रुपये व रोहताश के पास भी 30 हजार रुपये थे। श्यामा ने शराब पी थी और जिद्द करके गाड़ी चलाने लगा। लेकिन रोहताश ने कुछ दूरी पर जाने पर गाड़ी रुकवा ली और पेशाब करने के बाद रोहताश चालक की सीट पर बैठ गया। इसके बावजूद श्याम गाड़ी चलाने की जिद करता रहा और चालक की साइड की सीट पर बैठ गया। जब रोहताश ने गाड़ी नहीं रोकी। तो अचानक श्याम ने हैंड ब्रेक दबा दिए, जिस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी घूमकर चालक की तरफ सडक़ किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई व उसकी टांग टूट गई और रीड की हड्डी में भी फ्रैक्चर है। रमेश कुमार ने बताया कि रोहताश की मौत श्यामा की लापरवाही के कारण हुई है। इसके बाद श्यामा मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसेे चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन उसने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया और अब वह घर पर रहकर ही इलाज करवा रहा है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्याम निवासी पाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।