{"_id":"5a298e044f1c1b60678bfe42","slug":"191512672772-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल से नहीं रूक रहा है मोबाइल मिलने का सिलसिला, एक ओर मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल से नहीं रूक रहा है मोबाइल मिलने का सिलसिला, एक ओर मोबाइल बरामद
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल से मोबाइल बरामद
कैथल। जिला जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। पिछले दो वर्षों से थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद जेल से मोबाइल मिल रहे हैं। जेल के अंदर लगातार मिल रहे मोबाइल के कारण जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। 6 दिसंबर को जिला जेल में चले सर्च अभियान में फिर शौचालय के अंदर रखे डस्टबिन से मोबाइल बरामद हुआ है। शहर पुलिस ने जेल के अतिरिक्त पुलिस सुपरीटेंडेंट सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बुधवार को जेल सुरपीडेंट सुरेंद्र कुमार निगरानी में सहायक अधीक्षक जोगिन्द्र सिंह, हेड वार्डर व स्टाफ ने तलाशी करवाई। तलाशी के दौरान बैरक नंबर चार के कमरे में बने बाथरूम में रखे डस्टबिन में एक पॉलीथिन में रखा हुआ सफेद रंग का एक फोन मिला। जेल सुपरीटेंडेंट ने शिकायत में बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एसआई बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल सुपरीटेंडेंट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।