फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीएम फ्लाइंग ने दूसरे दिन छह जगह की छापेमारी

सीएम फ्लाइंग ने दूसरे दिन छह जगह की छापेमारी

Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने दूसरे दिन छह जगह की छापेमारी
सीएम फ्लाइंग ने दूसरे दिन छह जगह की छापेमारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम फ्लाइंग व सीआईएडी विभाग छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। सीएम फ्लाइंग ने दूसरे छह जगहों पर छापेमारी की। जिसमें तीन ओवर लोडेड ट्रक पकड़े गए। जिसमें से दो ट्रक को इंपाउंड कर दिया गया है, जबकि एक को 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पंजाब से बारात लेकर आई बस के टैक्स न भरने पर उसको 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। इसके अलावा अमरगढ़ गामड़ी से तेल से भरा एक ड्रम व पूंडरी से एक सट्टा खाईवाली करता काबू किया है। सीएम फ्लाइंग की लगातार हो रही छापेमारी से जिले में अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीआईडी के इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि जिले में पूरे दिन बारिश होती रही। विभाग की ओर से दिन में छह रेड की गई है। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग ने तीन ऑवर लोडेड ट्रक को काबू किया है। जिसमें आरटीओ ऑफिस से कर्मचारियों को बुलाकर दो को इंपाउंड कर दिया है और एक पर 45 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

काले तेल से भरा ड्रम पकड़ा
सीएम फ्लाइंग ने अमरगढ़ गामड़ी से एक काले तेल से भरा ड्रम पकड़ा है। जिसमें 220 लीटर तेल बरामद हुआ है। टीम ने आरोपी चंद्र देव निवासी बिहार को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं देर शाम को पूंडरी में एक सट्टा खाईवाली करता हुआ काबू किया गया है। जिससे करीब 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की ओर से छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed