फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रात्रि सवा एक बजे किया था युवक का अपहरण, पुलिस ने जींद से अपहृत युवक बरामद

रात्रि सवा एक बजे किया था युवक का अपहरण, पुलिस ने जींद से अपहृत युवक बरामद

Sat, 19 Jan 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रात्रि सवा एक बजे किया था युवक का अपहरण, पुलिस ने जींद से अपहृत युवक बरामद
अपहृत युवक जींद से बरामद, तीन काबू
विज्ञापन

- वीरवार रात सवा एक बजे जिला परिषद कार्यालय के निकट एक निजी कार्यालय से तीन युवकों ने एक युवक का किया था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 17 जनवरी की रात करीब 1.15 बजे जिला परिषद कार्यालय के निकट एक निजी कार्यालय से तीन युवकों ने एक युवक का अपहरण किया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जींद से अपहृत युवक को बरामद कर लिया। साथ ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सिद्धांत उर्फ गोलू निवासी उचाना खुर्द (जींद) ने बताया कि 17 जनवरी की रात को वह राजबीर निवासी किठाना, अमित निवासी गांव नीमवाला, मनोज निवासी गांव किठाना के साथ जींद रोड बाईपास पर स्थित एक निजी कार्यालय में रुके हुए थे। इसी बीच रात को एक गाड़ी में सवार होकर सोनू उर्फ लाडू निवासी गांव मांडी, योगेश निवासी पेगा, मनोज उर्फ मौजा निवासी थुआ उनके पास आए। उन्होंने अमित निवासी नीमवाला को पिस्तौल दिखाते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिकायत अनुसार आरोपी 2 पिस्तौल लिए हुए थे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जींद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अमित को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले में जांच करते हुए जींद से अपहृत युवक एवं आरोपियों को बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों का अदालत से एक दिन का रिमांड लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed