{"_id":"5c3f77d0bdec227382445f6e","slug":"181547663312-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी ने घर में लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी ने घर में लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी ने घर में लगाई फांसी, मौत
जमानत पर आया हुआ था जेल से बाहर
कैथल। गांव किठाना में हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आए एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे बलिंद्र ने बताया कि उसके ताऊ रुलदू राम को सतपाल, रामफल, वेदपाल व शमशेर आत्महत्या के लिए उकसाते थे। जब उसका ताऊ खेत या अन्य स्थान पर जाता तो आरोपी उसे कहते थे कि या तो तू स्वयं मर जा नहीं तो वे हत्या का बदला लेने के लिए उसे मार देंगे। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसके ताऊ ने आत्महत्या कर ली। मृतक रुलदू राम को 9 मई को गांव वासी महीपाल की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जो इस समय जमानत पर आया हुआ था।
किठाना चौकी इंचार्ज एएसआई सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जरूरी सबूत जुटाए।