फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   न्य ईयर पर नशा तस्करी व सट्टा खाई वाली करने के छह मामलों में सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

न्य ईयर पर नशा तस्करी व सट्टा खाई वाली करने के छह मामलों में सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 02 Jan 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
न्य ईयर पर नशा तस्करी व सट्टा खाई वाली करने के छह मामलों में सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
नशा तस्करी व सट्टा खाई वाली करने वाले सात गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नववर्ष दिन पुलिस ने 6 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयोग गाड़ी, 60 पेटी शराब व एक किलो से अधिक बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने हजारों रुपये के सट्टा राशि बरामद की है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गुहला सब इंस्पेक्टर सतप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार, एसपीओ जसमेर सिंह रात को एक बजे खरकां मोड़ गुहला मौजूद थे। पुलिस ने खरकां से पंजाब की तरफ जा रही गाड़ी रुकवाई गई। तलाशी दौरान गाड़ी की डिग्गी 720 बोतल शराब देशी बरामद हुई। गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला संगरुर के गांव जोहली निवासी बिंद्र व रोमी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया एक जनवरी कलायत पुलिस के हवलदार मुकेश कुमार की टीम को हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने सूचना दी कि महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने मौके पर इन्द्र निवासी कलायत को 1020 रुपये सट्टा राशि सहित गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सीवन पुलिस के एचसी विकाश कुमार आरोपी सुशील कुमार उर्फ दीपा निवासी खेड़ी गुलाम अली को सीवन क्षेत्र से काबू किया। जिसके कब्जे से 390 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई। आरोपी को हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने गिरफ्तार कर लिया गय। थाना शहर कैथल पुलिस के एएसआई सतीश कुमार की टीम ने नानकपुरी कॉलोनी से आरोपी विनोद निवासी दयानंद कॉलोनी रेलवे गेट कैथल को सट्टा खाईवाली करने के आरोप काबू किया गया। जिसके कब्जे से 1010 रुपये नकदी बरामद कर आरोपी को एचसी मनोज कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। शहर पुलिस के ही हेडकांस्टेबल राजेश कुमार व एचसी सुनील कुमार की टीम ने चंदाना गेट निवासी आरोपी पवन उर्फ टंडन को 980 रुपये सट्टा राशि बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई हवा सिंह की टीम रात 3 बजे बस अड्डा गुहला के नजदीक मौजूद थी। एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने सीएचसी के नजदीक खरकां रोड रजबाहा पुल पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने खरकां की तरफ से पैदल आ रहे सुखा राम निवासी डेरा चाणचक को काबू किया गया। जिसके कब्जे एक किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे सीआईए-टू के एएसआई रमेश चंद द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटो नंबर- 9 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed