{"_id":"59821a0f4f1c1bcc1b8b4854","slug":"181501698575-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान ताला तोड़कर नकदी, सीसीटीवी कैमरा, दो मोटर साइकिल, तीन ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान ताला तोड़कर नकदी, सीसीटीवी कैमरा, दो मोटर साइकिल, तीन ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने चार जगह से माल उड़ाया
दुकान ताला तोड़कर नकदी, सीसीटीवी कैमरा, दो मोटर साइकिल, तीन ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी चार मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल, तीन ट्रांसफार्मर से सामान व एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए।
पहले मामले में बिजली विभाग के एसडीओ केके यादव ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई की रात को गांव करोड़ा से चोर तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। यह ट्रांसफार्मर गांव करोड़ा निवासी चंदन, अनंतु व सुखदेव के खेतों में लगा हुए थे। चोरी हुए ट्रांसफार्मर के सामान की कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है। पूंडरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सिरटा रोड अर्जुन नगर निवासी रेशम सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को वह देवीगढ़ रोड पर किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में गांव मानस निवासी शमशेर सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को वह भगत सिंह चौक पर किसी काम से आया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चौथे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 19 कैथल निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी चीका की पुरानी अनाज मंडी में दुकान है। 31 जुलाई की रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में अंदर घुसे। चोरों ने दुकान का कांच का सामान तोड़ा ओर पांच हजार रुपये नकदी, सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।