फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बैंक के कैश वैन में डकैती डालने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बैंक के कैश वैन में डकैती डालने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
बैंक के कैश वैन में डकैती डालने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जिला संगरुर पंजाब के ध्यानार्थ....
विज्ञापन


बैंक के कैश वैन में डकैती डालने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-4 दिसंबर 2013 को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कैश वैन में डाला था डाका
- पुलिस ने 11 लाख रुपये की बरामदगी के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्टेट बैंक आफ पटियाला की कैश वैन में गनमैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 44 लाख रुपये की डकैती करने के मामले में सीआईए-वन ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के हिस्से आई 11 लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
इस घटना को 4 आरोपियों ने 4 दिसंबर 2013 में अंजाम दिया था। जिनमें से एक आरोपी ने लूट की नकदी अपने रिश्तेदार को दे रखी थी। गिरफ्तार किए गए पांचवें मुख्यारोपी ने वारदात के समय गनमैन से गन छीन हवाई फायर करते हुए महिला कैशियर व महिला पीएन के बीच रखा 44 लाख रुपये का कैश बॉक्स छीन लिया था। आरोपी ने कबूला कि पंजाब स्थित अमृतसर व सुनाम में अपने ठिकानों से वह अपने हिस्से आई लूट की नकदी बरामद करवा सकता है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 इंचार्ज महाबीर की अगुवाई में एएसआई रमेश कुमार व हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम ने आरोपी मालविंद्र सिंह निवासी बिरकलां जिला संगरुर पंजाब को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी मालक सिंह, उसका जीजा जसबीर, आरोपी धर्मेंद्र व मनजिंद्र पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
4 दिसंबर 2013 को वह स्टेट बैंक आफ पटियाला में कैश लाने के लिए बैंक के सुरक्षा गार्ड अमरीक सिंह, कैशियर शीला ठुकराल व पीएन सुधा रानी सहित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पहुंचे। समय करीब शाम 3:40 पर वे गाड़ी की पिछली सीट पर कैशियर व पीएन के बीच 44 लाख रुपये नकदी वाले कैश बॉक्स को मारुति में रखकर गाड़ी की अगली सीट पर सुरक्षा गार्ड को बैठाते हुए जाखौली अड्डा से वेयर हाउस गोदाम की तरफ न्यू ग्रेन मार्केट कैथल के पास एक स्वीफ्ट कार में सवार लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए मालङ्क्षवद्र ङ्क्षसह ने वारदात के समय चालक पर पत्थर से हमला किया ओर गनमैन से उसकी गन छीन ली। मालङ्क्षवद्र ने गनमैन से छीनी गन से हवाई फायर कर दिए। उसी समय आरोपी मालक ङ्क्षसह व मालङ्क्षवद्र ङ्क्षसह ने महिला कैशियर व महिला पीएन से 44 लाख रुपये करंसी नोट युक्त कैश बॉक्स लूटकर अपनी गाड़ी से पंजाब में पहुंच कर सभी ने 11-11 लाख रुपये नकदी बांट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed