फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अवैध पिस्तौल से कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू

अवैध पिस्तौल से कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल से कातिलाना हमला करने वाला आरोपी काबू
कट्टे से फायर झोंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। कट्टे से फायर कर कातिलाना हमला करने का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से कट्टा व चले हुए कारतूस का खोल बरामद किया है। करीब 2 माह पहले इसी युवक को सीआईए पुलिस ने कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कलायत के एएसआई शिवकुमार ने आरोपी मयंकर उर्फ मोहित निवासी कलायत को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी सोमवार रात करीब 1:30 बजे वार्ड नंबर 8 कलायत निवासी राजबीर सिंह के मकान सामने उसको आवाज लगाई। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उस पर गोली दाग दी। गोली उसको नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। जो कुछ देर बाद वह फिर से आया। उसने नशा किया हुआ और बहुत गुस्से में था। लेकिन उस समय उसके पास कट्टा नहीं था। आरोपी मयंकर के भाई व साथियों ने उसे समझाकर वापस ले जाने का प्रयास किया तो उन्हीं से झगड़ने लगा। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेे एक मकान की छत पर फेंका गया कट्टा बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed