{"_id":"5c743962bdec222be73595d7","slug":"171551120738-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, हजारों रुपये का सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, हजारों रुपये का सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, हजारों रुपये का सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने जीटीबी कालोनी में शटर का ताला तोड़कर रेडिमेड कपड़े व मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुरु तेगबहादुर कालोनी निवासी गौरव महाजन ने शिकायत दी थी कि 27 दिसंबर की सुबह उसकी दुकान से चोर जींस पेंट, लोअर, शर्ट, स्वेट शर्ट, टी-शर्ट, लगभग 5 हजार रुपये नकदी तथा 3 नए मोबाइल फोन सहित लगभग 42,500 रुपये मूल्य की संपत्ती चुरा ले गए। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस के हैडकांस्टेबल तरसेम सिंह द्वारा करते हुए अमरगढ़ गामड़ी में दबिश देकर करीब 28 वर्षीय आरोपी बंटी कुमार निवासी भरौला मध्य प्रदेश हाल निवासी अमरगढ गामड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी इससे पूर्व भी चोरी के अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके परिजन एक फेक्ट्री में मजदूरी करते है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा रेडीमट पेंट, शर्ट, टीशर्ट तथा दो एमआई मोबाईल फोन बरामद कर लिये गए। पूछताछ दौरान वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की पहचान कर्ण निवासी सुभाष नगर के रुप में कर ली गई, जिसकी तलाश की जा रही है, जबकि आरोपी बंटी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।