{"_id":"5c436e78bdec224e364f8fed","slug":"171547923064-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर दो भाईयों में विवाद, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर दो भाईयों में विवाद, एक घायल
विज्ञापन
जमीन को लेकर दो भाइयों में विवाद, मारपीट, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुहला के गांव रामथली निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दो भाई हैं। उन दोनों भाइयों का रिहायशी जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। वह खेड़ी गुलाम अली में एक भट्ठे पर काम करता है। 17 जनवरी को शाम 8 बजे के करीब वह अपने घर पर आया तो उसी समय उसका भाई जगसीर सिंह व उसका लड़का सलिंद्र व जगसीर की पत्नी पोली देवी आई और कहने लगे कि यह हमें जमीन नहीं देता इसलिए इसे मजा चखाते हैं। इतना कहते ही इन्होंने लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। साथ ही उनसे 30 हजार हजार रुपये व उनका मोबाइल भी छीनना चाहते थे। लेकिन मौके पर उनकी पत्नी आ गई जिसके शोर मचाते ही वह भाग गए। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में दाखिल करवाया गया है। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।