{"_id":"5c364486bdec222be454775a","slug":"171547060358-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्मम, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्मम, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्म, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार
दूसरी जगह किया विवाह, पुलिस ने दर्ज किया आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक युवती के साथ एक युवक ने विवाह के लिए रिश्ता तय होने के बाद कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसने उस युवती से रिश्ता तोड़ते हुए दूसरी जगह विवाह कर लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक सहित उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के मानसा क्षेत्र के बोहा निवासी सोनू शर्मा के साथ 1 फरवरी 2018 को उसका रिश्ता तय हुआ था। सोनू 31 दिसंबर 2018 तक कई बार कैथल आया और उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा है। आरोपी कभी उसे घर पर तो कभी होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करवा दिया। सगाई के 10 माह बाद आरोपी युवक ने सगाई को तोड़ते हुए दूसरी जगह शादी कर ली। जिस पर उसने मामले की शिकायत महिला थाने में दी है। लड़की ने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला थाना एसएचओ निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस ने मंगेतर सोनू शर्मा निवासी बोहा मानसा (पंजाब) के खिलाफ दुष्कर्म एवं लड़के के पिता जयपाल पर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।