फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्रक ने बाइक सवार स्टील वेल्डिंग मिस्त्रियों को कुचला, दोनों की मौत

ट्रक ने बाइक सवार स्टील वेल्डिंग मिस्त्रियों को कुचला, दोनों की मौत

Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार स्टील वेल्डिंग मिस्त्रियों को कुचला, दोनों की मौत
ट्रक ने बाइक सवार स्टील वेल्डिंग मिस्त्रियों को कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन

भड़के गांव के लोगों ने लगाया दो घंटे तक कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम, डीएसपी तरुण सैनी ने खुलवाया जाम
लोगों ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया
फोटो संख्या-47 से 52
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
शुक्रवार देर रात कैथल से गांव खानपुर लौट रहे गांव के ही दो स्टील वेल्डिंग मिस्त्रियों को एक ट्रक ने कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए गांव खानपुर के लोगों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। जिस कारण रात के समय दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। डीएसपी तरण सैनी ने आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
गांव खानपुर निवासी सुनील ऊर्फ शीला(20) और बिट्टू (20) करनाल रोड पर स्टील वेल्डिंग का काम करते थे। दोनों शुक्रवार रात काम निपटा कर गांव लौट रहे थे। डेरा गदला के पास पीछे से एक ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निकट ही स्थित गांव खानपुर से भारी संख्या में लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को जब पता चला कि दोनों की मौत हो गई है तो उनमें रोष फैल गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लेकिन बताया जा रहा है कि समय पर पुलिस नहीं पहुंची। जिस कारण ट्रक चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस से मांग की थी कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की जाए, लेकिन पुलिस की ओर से सुनवाई न करने पर लोगों ने सड़क के बीचों-बीच एक ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया और किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया। लोग करीब दो घंटे तक लोग नारेबाजी करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी जयबीर सिंह, सीवन से एसएचओ जितेंद्र सिंह, सदर एसएचओ अमन मौके पर पहुंचे। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। लोग डीसी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी तरण सैनी मौके पर पहुंचे और लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलवाकर जाम खुलवाया। करीब साढ़े दस बजे के लोगों ने शव मौके से उठाए और जाम खोला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि ट्रक चालक ने पीछे से दोनों को टक्कर मारी। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हुई है। दोनों अविवाहित थे और अपने-अपने परिवार में बड़े बेटे थे। दोनों स्टील वेल्डिंग का काम कर घर का गुजारा चला रहे थे। दोनों के पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोग परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के प्रति रोष, पुलिस से हुई तीखी नोक-झोंक
लोगों में पुलिस कार्रवाई के प्रति भारी रोष था। लोगों ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था। इसके बावजूद ट्रक चालक सीवन क्षेत्र से भागने में कामयाब रहा। पुलिस को समय पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed