फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अप्रैल में हुई बीमा एजेंट हत्या, पुलिस ने पिता की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर व मृतक के फुफेरे भाई के खिलाफ 8 माह बाद दर्ज किया हत

अप्रैल में हुई बीमा एजेंट हत्या, पुलिस ने पिता की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर व मृतक के फुफेरे भाई के खिलाफ 8 माह बाद दर्ज किया हत

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल में हुई बीमा एजेंट हत्या, पुलिस ने पिता की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर व मृतक के फुफेरे भाई के खिलाफ 8 माह बाद दर्ज किया हत
अप्रैल में हुई थी बीमा एजेंट की हत्या, 8 माह बाद दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर व मृतक के फुफेरे भाई के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला
अवैध संबंधों के कारण हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर पिछले साल अप्रैल माह में हुई बीमा एजेंट की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 माह बाद उसकी पत्नी, सास-ससुर व उसके फुफेरे भाई के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।
खुराना रोड निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह पटवारी है। काफी समय पहले उसकी बहन को कैंसर के कारण उन्होंने चंडीगढ़ में दाखिल करवाया था। जहां उसकी पुत्रवधू को नर्सिंग का कोर्स करने के कारण उसकी देखभाल के लिए ऑपरेशन के लिए भेज दिया था। इसी बीच उसका भानजा जींद के गांव नीरज निवासी संदीप भी वहां गया हुआ था। वहां उसकी पुत्रवधू व संदीप में अवैध संबंध बन गए। उनकी फोन पर बात भी होती थी। उसकी पुत्रवधू उसके बेटे सुरेंद्र को नशे की गोली देकर रात को संदीप को घर बुलाती थी। उसके बेटे को इस बारे में पता चल गया था। उसने इस बारे में सास-ससुर को भी बताया था। लेकिन उन्होंने उसके बेटे की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

4 अप्रैल 2017 की रात भी संदीप रात को उनके घर आया था। उसने उसकी पुत्रवधू के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। सुबह कहा गया कि अचानक उसके बीमा एजेंट बेटे की मौत हुई है। वह बेटे के मौत के बाद काफी गहरे शोक में था। आस-पास व संबंधियों ने उसके बेटे का संस्कार करवा दिया। लेकिन बाद में उसको पता चला कि यह सब अवैध संबंधों के कारण हुआ है। उसने जुलाई महीने में पुलिस को उसके बेटे की हत्या के मामले में शिकायत दी थी। लेकिन उसकी पुत्रवधू को इसके बारे में पता चलने पर उसने महिला थाना में उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया। बाद में डीएसपी ने इस मामले की जांच की जिसमें वह निर्दोष निकला। इसके बाद फिर उसने पुलिस में उसके बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की और मौजूदा एसपी आस्था मोदी से मिलकर बताया कि उसके बेटे की षडयंत्र के तहत हत्या की गई है, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जगदीश सिंह की शिकायत पर मृतक युवक की पत्नी कुसुम, उसके बेटे की सास प्रेमो व उसके ससुर रामफल व उसके भांजे संदीप के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed