फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव बाता से युवक का हुआ था अपहरण

गांव बाता से युवक का हुआ था अपहरण

Wed, 27 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव बाता से युवक का हुआ था अपहरण
अपहृत युवक गांव से ही बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव बात्ता से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवक कुलदीप के चाचा सुरेश कुमार की शिकायत पर कलायत पुलिस ने बात्ता निवासी गौरव व चिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरेश ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे को दोनों युवकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से अगवा कर लिया तथा उसे जबरदस्ती अपनी कार में डाल कर ले गए।

सूचना मिलते की कलायत पुलिस मौके पर पहुंची तथा सारे मामले की छानबीन की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसी कैमरे भी खंगाले पर उनके खराब होने के कारण कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पाए। गांव में आकर पुलिस ने सारे तथ्य जुटाए तथा कुलदीप की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। काफी मेहनत के बाद गांव के ही एक घर से कुलदीप को घायल अवस्था में बरामद कर लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एएसआई शिव कुमार ने बताया कि अभी घायल कुलदीप बयान देने के हालात में नहीं है। उसके बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन


गांव बात्ता से युवक का हुआ था अपहरण, घायलावस्था में गांव में मिला
फोटो नंबर- 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed