फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला जेल में आजीवन कारावास काट रहे है कैदी से मिला मोबाइल

जिला जेल में आजीवन कारावास काट रहे है कैदी से मिला मोबाइल

Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में आजीवन कारावास काट रहे है कैदी से मिला मोबाइल
जिला जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 9 बजे जेल के कार्यकारी उप अधीक्षक ने चलाया जांच अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला जेल में आजीवन कारावास काट रहे कैदी व बंदी से मोबाइल बरामद हुआ है। शहर पुलिस ने जिला जेल के कार्यकारी उप अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व भी कई बार जेल में मोबाइल मिल चुके हैं। लेकिन जेल प्रशासन जेल में मोबाइल पहुंचने पर रोक लगाने में असफल नजर आ रहा है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल के कार्यकारी उप अधीक्षक सुमित पंवार ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर उसने उप सहायक अधीक्षक विपिन कुमार, हेड वार्डर दिबाग सिंह व वार्डर के अन्य स्टाफ सहित जेल में बने बैरक नंबर 4 के कमरा नंबर पांच में अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तलाशी लेने पर कैदी व बंदी अशोक उर्फ शोकी निवासी जींद जिले के गांव मंडी कला उचाना के पास से मोबाइल फोन, सिम व बैटरी बरामद हुई। अशोक कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के अधीन थाने में धारा 148, 302, 307 व 120बी में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ आठ आपराधिक मामले में विचाराधीन है। उसके खिलाफ एक्ट 42 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शहर थाना के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जिला जेल के असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट सुमित पंवार की शिकायत पर अशोक उर्फ शौकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिल चुके है जिला जेल से मोबाइल : वर्ष 2016 में पहले करीब 15 से अधिक मोबाइल जिला जेल से बरामद किए जा चुके है। जेल में लगातार मोबाइल मिलन सुरक्षा के छेद को दर्शाता है। पिछले वर्ष जेल में गेंद के अंदर से मोबाइल पहुंचाए जाने के मामले सामने आए थे। साथ ही पीने के पानी की बोतल में चस्पा करके भी मोबाइल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed