फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर से सोने के जेवरात व नकदी ओर दुकान से हजारों की बेटरी चोरी

घर से सोने के जेवरात व नकदी ओर दुकान से हजारों की बेटरी चोरी

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर से सोने के जेवरात व नकदी ओर दुकान से हजारों की बेटरी चोरी
सोन के जेवर, नकदी और बैट्री चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर घर में घुसकर नकदी, सोने के जेवरात व चीका में दुकान से बैट्री चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सीवन पुलिस को दी शिकयत में गांव रामदासपुर सैर निवासी निशान सिंह ने बताया कि 25 जून को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और 30 ग्राम सोने के जेवरात व 12500 रुपये नकदी चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में पेहोवा के गांव ककराला गुजरन निवासी ज्ञान ने बताया कि हैफेड रोड चीका में उसकी दुकान है। चोर रात को दुकान का ताला तोड़कर 6 बैट्री चोरी कर ले गए। यह बैट्री करीब 10 हजार रुपये की आंकी गई है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed