{"_id":"5c8e9061bdec22142d5e41e5","slug":"161552846945-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह सड़क हादसों में चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग जगह सड़क हादसों में चार लोग घायल
विज्ञापन

कैथल। गत दिवस दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव दुसेरपुर निवासी बीरबल सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 मार्च को वह अपने दोस्त गोविंद के साथ बाइक पर गांव पबनावा जा रहे थे। जब वह गांव पबनावा के पास पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। जिससे उनको काफी चोटें आई। एसआई कश्मीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं दूसरे मामले में चंदाना गेट निवासी सतबीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मार्च को वह अपने दोस्त मनीष के साथ पिकअप से निजी काम से असंध गए थे। वापस आते हुए पूंडरी के पास पहुंचे तो ढांड की तरफ से आते हुए एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनको सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। जिससे उनको काफी चोटें आईं।