फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने चार जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए

चोरों ने चार जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए

Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने चार जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए
चोरों ने चार जगह लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए
विज्ञापन

कैथल। चोरों ने चार जगह सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पहले मामले में वजीर नगर निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि चोर खेत में से बिजली की मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का दौरा करने के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले में गांव रसूलपुर मांडी निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज बस पर चालक है। रोजाना की तरफ आठ सितंबर को सवारी उतारने के बाद बाबा गुरुनानक फिलिंग स्टेशन पर बस खड़ी की थी। सुबह आया तो बस का बॉक्स टूटा हुआ था। चोर दो बैटरी, चोरी कर ले गए। डीजल की टंकी का भी नट खोलकर डीजल चोरी कर ले गए।

वहीं अमरगढ़ गामड़ी निवासी आजाद सिंह ने बताया कि सेक्टर 21 के नजदीक से चोर उसका ट्रक चोरी कर ले गए। चोरा गांव हजवाना व हाबड़ी में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों जगहों का दौरा करने के बाद एसडीओ की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed