फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मजदूरी करते हुए करेंट लगने से मौत, पुलिस ने दो माह बाद दर्ज किया मामला

मजदूरी करते हुए करेंट लगने से मौत, पुलिस ने दो माह बाद दर्ज किया मामला

Thu, 30 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी करते हुए करेंट लगने से मौत, पुलिस ने दो माह बाद दर्ज किया मामला
करंट लगने से हुई थी मौत मजदूर की मौत, पुलिस ने दो माह बाद दर्ज किया मामला
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक मजदूर की करंट लगने से हुई मौत के मामले में अब केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सजूमा निवासी किरण देवी ने बताया कि दो माह पहले उसके पति की मजदूर करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। उसका पति सतीश कुमार मजदूरी करता था। गत 30 जून 2018 को सतीश कुमार को ठेकेदार सुरेश कुमार लेंटर डलवाने के लिए ले गया था। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। ठेकेदार ने बिजली बंद करवाए बिना उसके पति को मशीन पर चढ़ा दिया। ठेकेदार सुरेश ने उनकी गैर मौजूदगी में पुलिस कर्मचारी एएसआई मनजीत सिंह से मिलकर पति का सरकारी अस्पताल कैथल में पोस्टमार्टम करवा दिया और दोनों ने मिलकर पुलिस केस में इसको अचानक हादसा की रिपोर्ट बना दी। जांच अधिकारी एएसआई रघबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed