{"_id":"59d3d8174f1c1b9d538b5864","slug":"161507055639-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो गंभीर
गांव जाजनपुर व हाबड़ी के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहला सड़क हादसा ढांड के गांव जाजनपुर के पास हुआ। जहां पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बिहार के गांव खगडिय़ा निवासी जीतू सदा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के लिए ढांड में आए हुए है। सुबह अनाज मंडी से ट्राली भरकर एक फैक्टरी में जा रही थी। इसी ट्राली का सामान उतारने के लिए उसके गांव के तीन युवक मिथलेश, सोहन, राजेश बाइक से फैक्ट्री में जा रहे थे। तीनों जाजनपुर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश, मिथलेश व सोहन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिथलेश व सोहन का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीतू कुछ समय के बाद बिहार जाने वाला था उसकी सगाई बिहार जाकर ही होनी थी। ढांड पुलिस ने अज्ञात के वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में हाबड़ी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को गांव हाबड़ी के पास उसके 32 वर्षीय भाई साहब सिंह को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।