{"_id":"598219f84f1c1b5e2d8b461c","slug":"161501698552-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग के ड्रॉफ्टसमैन से ठेकेदार के रुप में मिले दो व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनस्वास्थ्य विभाग के ड्रॉफ्टसमैन से ठेकेदार के रुप में मिले दो व्यक्ति
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी चीफ बताकर कर रहा ब्लैकमेल
जनस्वास्थ्य विभाग के ड्रॉफ्ट्समैन ने दी पुलिस में शिकायत, ठेकेदार के रूप में मिले दो व्यक्ति कर रहे ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग के ड्राफ्ट्समैन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाने में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वे खुद को एसआईटी चीफ बताकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपियों ने अधिकारियों का धमकी दी थी कि उन्होंने उनका स्टिंग आपरेशन किया है, जिसे वे जल्द ही सभी टीवी चैनलों पर चलवा देंगे।
शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ड्रॉफ्ट्समैन कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को उसके कार्यालय में 2 अनजान लोग आए और कहा कि वे क्लास-1 ठेकेदार हैं तथा पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग के लिए ठेकेदार का काम करना चाहते हैं। जिस पर उसने उन्हें जवाब दिया कि ऐसा करने से पूर्व उन्हें बाकायदा विभागीय ठेकेदारों की सूची में अपने आपको शामिल करवाना होगा। इसके लिए वह आरोपियों को कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार के कमरे में ले गया तथा उनसे संभावित ठेकेदारों के रूप में मुलाकात करवा दी। इस दौरान उन दोनों ने अपने ठेकेदारी संबंधी कुछ कागजात दिखाए और कहा कि कार्यकारी अभियंता डिविजन नंबर 2 से भी मिलवाओ। इसी आग्रह पर उसने दोनों को एक्सईएन डिविजन नंबर 2 देवी लाल से मिलवा दिया और बातचीत के बाद वे लोग चले गए।
इसके बाद 24 जुलाई को दोनों उक्त स्वयंभू ठेकेदार एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके कार्यालय में आए और उसके मोबाइल से दूसरे मोबाइल नंबर पर बात करवाई। बोलने वाले ने कहा कि उसका नाम सुमित अग्रवाल है। इसके बाद आरोपी की उसने एसई से मुलाकात करवाई और कुछ बातचीत हुई। जाते हुए आरोपी शिकायतकर्ता को धमकी दे गए कि उन्होंने उनका स्टिंग ऑपरेशन कर लिया है तथा वीडियो बना ली है। इसके बाद उन लोगों ने कहा कि अपने अधिकारियों से बात कर लो और पैसों की मांग करने लगे। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि उनके पास केवल 24 घंटे का समय है, जिसके बाद वे सभी चैनलों पर उक्त स्टिंग आपरेशन को उजागर कर देंगे। आरोपियों में से व्यक्ति ने अपने आपको एसआईटी चीफ बताया। इसके बाद आरोपी बार-बार उन्हें फोन करके ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।