{"_id":"5970f1c54f1c1b4b098b46dc","slug":"161500574149-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का रास्ता रोककर रोडवेज चालक व परिचालक के साथ हाथापाई करते हुए तोड़े बस के शीशे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस का रास्ता रोककर रोडवेज चालक व परिचालक के साथ हाथापाई करते हुए तोड़े बस के शीशे
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस का रास्ता रोककर रोडवेज चालक और परिचालक के साथ हाथापाई, तोड़े बस के शीशे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज परिचालक के साथ हुई छोटी सी कहासुनी के बाद एक युवक ने अन्य युवकों के साथ मिलकर रोडवेज बस का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। वहीं रोडवेज चालक एवं परिचालक को जान से मारने की धमकी भी दी है। रोडवेज बस चालक कृष्ण कुमार ने अपना मेडिकल करवाकर मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है। शीशा टूटकर बस चालक कृष्ण कुमार को लगा। वहीं पूरी बस में कांच बिखर गया। गनीमत यह रहा कि कांच या पत्थर किसी यात्री को नहीं लगा। इसके बाद युवक फरार हो गए।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे बस स्टैंड से वह बस लेकर चीका के लिए चला था। एक युवक खिड़की के पास खड़ा था। उसने टिकट भी नहीं ली थी। जब परिचालक ने उससे टिकट के बारे में पूछा तो वह बदतमीजी पर उतर आया। इस पर उसकी परिचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक बस से उतर गया। इसके बाद जैसे ही बस गांव पट्टी अफगान से निकली थी। वह युवक अन्य युवकों के साथ बाइक पर आया और बस के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद युवकों ने उसके साथ व परिचालक के साथ हाथापाई करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए।
शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि रोडवेज चालक की शिकायत मिली है। जिसमें बस के शीशे व मारपीट करने के आरोप लगाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।