फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नहर में डूबा युवक, ढूंढने गए दो अन्य युवकों के बस की चपेट में आने से मौत

नहर में डूबा युवक, ढूंढने गए दो अन्य युवकों के बस की चपेट में आने से मौत

Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबा युवक, ढूंढने गए दो अन्य युवकों के बस की चपेट में आने से मौत
नहर में डूबा युवक, ढूंढने गए दो अन्य युवकों के बस की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव सेरधा में एक युवक के नहर में डूबने के बाद ढूंढने गए दो युवकों की सड़क हादसे में पानीपत में मौत हो गई। जबकि डूबे हुए युवक का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। अचानक घटी इस घटना से घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। सड़क दुर्घटना में मृतक दो युवकों का दाह संस्कार कर दिया गया जबकि तीसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
गांव सेरधा की हरिजन बस्ती निवासी 20 वर्षीय नवीन, कुलदीप, मोहित व विक्रम पानीपत में निजी फैैक्ट्री में नौकरी करते थे। सोमवार को मोहित नहर में पैर फिसलने से डूब गया। उसके डूबने का जब नवीन, कुलदीप को पता चला तो वह विक्रम के साथ नहर में ढूंढने के लिए मोटरसाइकिल पर चल पड़े। पानीपत जीटी रोड पर गांव मछरौली के पास तीनों बाइक सवार को वोल्वो बस ने चपेट में ले लिया। जिससे नवीन व कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप का चचेरा भाई 18 वर्षीय विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन व कुलदीप का शव गांव में पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। घर की रोजी रोटी के लिए तीनों युवक पानीपत की निजी फैक्ट्री में कुछ समय पहले ही लगे थे। मृतक कुलदीप के चचेरा भाई घायल हुए विक्रम को पानीपत के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नवीन के दो बहन व एक भाई इससे छोटे हैं। जबकि कुलदीप की एक बहन है वह भी उससे छोटी है। नहर में डूबने वाले मोहित के चार भाई हैं जबकि तीन भाई मृतक मोहित से छोटे हैं।
विज्ञापन


करंट लगने से युवक की मौत
राजौंद। बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 23 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र राजपाल खेत में काम कर रहा था कि अचानक बिजली की तार हाथ पर लगी जिससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर आ गिरा। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक लड़का व पत्नी छोड़ गया है। मृतक की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था। अचानक घटी इस घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली खद्दानों में पलटी
फोटो नंबर-30, 31
राजौंद। पूंडरी मार्ग पर लकड़ी से भरे आ रहे ट्रैक्टर ट्राली का नगर के एमडी स्कूल के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से खद्दानों में पलट गई। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक सत्यवान ने बताया कि वह लकड़ी लेकर राजौंद के एमडी स्कूल के पास पुल को पार करने लगा तो अचानक से सामने से आ रहे वाहन को बचाने में चक्कर में संतुलन खो बैठा जिससे ट्रैक्टर ट्राली साथ लगते खद्दानों में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed