फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अस्पताल में चूहों को पकड़ने के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें

अस्पताल में चूहों को पकड़ने के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें

Tue, 18 Jun 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में चूहों को पकड़ने के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें
कैथल। जिला अस्पताल में चूहों की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब मशीनें खरीदने का फैसला लिया है। चूहे पकड़ने के लिए ना केवल मशीन खरीदी जाएगी, बल्कि यहां दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि मरीजों ने चूहों की समस्या की बात सामने आई है। लेकिन ऐसी कोई बात स्पष्ट नहीं हो पाई कि किसी मरीज को काटा गया है। फिर भी जिला अस्पताल में मरीजों को ऐसी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, जिससे उन्हें नुकसान हो। अस्पताल में चूहे पकड़ने के लिए मशीन खरीदी जा रही हैं। साथ चूहों पर नियंत्रण के लिए दवाओं का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही उन विभागों से भी तालमेल किया जा रहा है, जहां अक्सर चूहों की समस्या से निपटा जाता है। सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई के ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल में चूहों व अन्य प्राणियों को ना पनपने दें। उन्होंने मरीजों का आह्वान किया कि वे बची हुई रोटियां, ब्रेड के टुकड़े या फिर बिस्कुट आदि को अस्पताल में इधर-उधर ना बिखेरें। साफ-सफाई में सहयोग दें। ताकि स्वच्छता बनाई रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed