फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डॉक्टर की जेब से एक लाख व मेडिकल स्टोर से 60 हजार रुपये चोरी

डॉक्टर की जेब से एक लाख व मेडिकल स्टोर से 60 हजार रुपये चोरी

Fri, 07 Jun 2019 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की जेब से एक लाख व मेडिकल स्टोर से 60 हजार रुपये चोरी
कैथल। डॉक्टर की जेब से एक लाख रुपये व मेडिकल स्टोर से चोर 60 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल अस्पताल हिसार के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि तीन जून को वह हिसार जाने के लिए कैथल बस स्टैंड पर गया था तो वह नरवाना जाने वाली बस में सवार हो गया। बस में काफी भीड़ थी। बस कुछ दूर जाने पर उसने अपनी जेब संभाली तो पाया कि उसकी जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रुपये चोरी कर लिए। केस दर्ज कर पुलिस ने एचसी सतीश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में महात्मा गांधी मार्केट के दुकानदार संजय कुमार ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि मार्केट में उसकी ज्योति मेडिकल एजेंसी के नाम से दवाइयों की दुकान है। पांच जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के कैश काउंटर से 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। एचसी रणदीप मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed