{"_id":"5c5dd69dbdec22077e4365e2","slug":"151549653661-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी काम में बाधा डालने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी काम में बाधा डालने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा डालने पर सात लोगों पर केस दर्ज
कैथल। चीका थाने में खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय से एक शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें गुहला के गांव माजरी के सरपंच सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गांव में एसडब्ल्यूएम का कार्य चल रहा है। पंचायत अधिकारी कार्यालय के अनुसार इस कार्य को जल्द ही पूरा करने के आदेश हैं। कार्यालय के आदेशानुसार शैड के कार्य को पूरा करने के लिये एसडब्ल्यूएम के शेड में मिट्टी डाली जानी जरूरी थी। लेकिन गांव के कई शरारती लोगों ने शेड में मिट्टी डालने से रोका और काम को बंद करवा दिया। जिसमें सुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, लाल सिंह, सुखचैन सिंह व मूर्ति देवी पत्नी तरसेम सिंह, प्रेम कौर पत्नी सुरजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकारी काम मे बाधा डाली। साथ ही 17 कट्टे सीमेंट व लोहे का सरिया भी चोरी किया। एसआई कुंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।