फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक करोड़ 18 लाख का लोन था जिस जमीन पर, उसे बेच दिया एक करोड़ 33 लाख में

एक करोड़ 18 लाख का लोन था जिस जमीन पर, उसे बेच दिया एक करोड़ 33 लाख में

Thu, 11 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ 18 लाख का लोन था जिस जमीन पर, उसे बेच दिया एक करोड़ 33 लाख में
एक करोड़ 18 लाख का लोन था जिस जमीन पर, उसे बेच दिया एक करोड़ 33 लाख में
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला सहित 4 के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड में जिस जमीन पर एक करोड़ 18 लाख रुपये का तीन बैंकों का लोन था, उसी जमीन को एक महिला सहित 4 लोगों द्वारा एक करोड़ 33 लाख रुपये में बेचे जाने के आरोप में पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा के गांव गुलडेहरा निवासी मुकेश रानी पत्नी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता था। वह 27 अप्रैल 2018 को लौट आया है। इससे पूर्व उसने अपने देवर रघबीर सिंह के साथ मिलकर 12 जनवरी 2018 को जसपाल सिंह, हरभजन कौर व नवजोत सिह निवासी गांव गुमथागढू से 40 कनाल, 7 मरले जमीन खरीदना तय की थी। जो ढांड में है। इस जमीन का सौदा 1 करोड़ 33 लाख 65 हजार 937 रुपये में हुआ था। जमीन की जमाबंदी आरोपियों ने उस समय पटवारी धर्मपाल गांव बेगपुर से लेकर उन्हें दिखाई थी। उस समय उन्हें कहा गया था कि इस पर कोई लोन नहीं है। इसी आश्वासन के बाद एक करोड़ रुपये बयाने के तौर पर दे दिए। रजिस्ट्री का समय 15 मई 2018 का रखा गया था। इसके लिए वे तो पहुंच गए, लेकिन आरोपी पक्ष नहीं आया। संदेह होने पर उन्होंने जांच करवाई तो पला चला कि इस जमीन पर 23 लाख रुपये का लोन ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ढांड, 80 लाख रुपये का लोन एचडीएफसी बैंक पिहोवा, 15 लाख रुपये का लोन यूबीआई गुमथलागडू से लिया हुआ है। इसके बाद उसके पति व देवर ने कई बार पंचायतें की। लेकिन जसपाल सिंह, हरभजन कौर व नवजोत ने न तो उनके पैसे लौटाए और न ही लोन चुकाया।
विज्ञापन

ढांड थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसपाल सिंह, हरभजन कौर, नवजोत सिंह निवासी गुमथलागढू व पटवारी धर्मपाल निवासी गांव बेगपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed