फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नाईजीरिया के तस्करों से जुड़े हैं कैथल में स्मैक व दूसरे नशा तस्करों के तार

नाईजीरिया के तस्करों से जुड़े हैं कैथल में स्मैक व दूसरे नशा तस्करों के तार

Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नाईजीरिया के तस्करों से जुड़े हैं कैथल में स्मैक व दूसरे नशा तस्करों के तार

विज्ञापन
नाइजीरियन तस्करों से जुड़े हैं स्मैक और दूसरे नशा तस्करों के तार
पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई तो तस्कर से हुआ खुलासा, कहा-दिल्ली में नाइजीरियन से खरीद कर लाता है चिट्टा
शहर में तीन जगह छापेमार कार्रवाई, 22.15 ग्राम चिट्टा (हेराइन जैसा नशीला पदार्थ) बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में स्मैक व दूसरे नशे के बढ़ रहे प्रचलन पर अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस के हाथ लगे तस्कर से पता चला है कि इनके तार नाइजीरियन नशा तस्करों से जुड़े हुए हैं। जो दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसमें सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-18, सेक्टर-20 व मेन बाजार से नशे का धंधा करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। तीन के कब्जे से 70 हजार रुपये मूल्य का 22.15 ग्राम चिट्टा (नशा) और 8200 सौ रुपये नकदी, दो संमसंग व एक एप्पल सहित 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी ने कहा कि शहर में नशाखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह की टीम ने सेक्टर-18 के मध्य की सड़क पर प्रदीप उर्फ कमांडो निवासी हरसौला हाल वासी गुलमोहर सिटी के कब्जे से पन्नी से 14 ग्राम चिट्टा (नशा) और 1800 रुपये नकदी बरामद हुई। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे सिविल लाइन पुलिस के ईएसआई धर्मपाल सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जयभगवान की टीम ने सेक्टर 20 कम्युनिटी सेंटर के पास प्रदीप निवासी नरवलगढ़ को काबु कर 2.15 ग्राम चिट्टा, एक सैंमसंग मोबाइल फोन और 47 सौ रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में शाम के समय क्राइम ब्रांच के एएसआई बलजीत सिंह की टीम ने कन्या स्कूल के साथ लगती गली से एक युवक द्वारा मेन सड़क के निकट से कपिल उर्फ जॉनी निवासी कानूनगो मोहल्ला प्रताप गेट कैथल निवासी के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा, सैमसंग व एप्प्ल सहित 2 मोबाइल और 1700 रुपये नकदी बरामद की।

नाइजीरियन तस्करों से लाते हैं दिल्ली से नशा
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों से खुलासा हुआ है कि यह नशा नाइजीरियन तस्करों से खरीद कर लाते हैं। इसके लिए दिल्ली द्वारका गेट के आसपास ये नाइजीरियन सक्रिय हैं।


12 व 13 सितंबर को प्रकाशित की गई थी ग्राउंड रिपोर्ट : अमर उजाला ने शहर में नशेड़ियों के अड्डों की ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसमें शहर में जगह-जगह बने अड्डों का खुलासा किया गया था। साथ ही शहर की पॉश कालोनियों में बने अड्डों के बारे में भी जानकारी दी गई थी। पुलिस ने उक्त तीनों को शहर की पॉश कालोनी क्षेत्रों से ही काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed