{"_id":"5b20112b4f1c1ba76e8b767b","slug":"151528828203-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पुलिस द्वारा दो मामलों में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, 103 बोतल ठेका शराब देशी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर पुलिस द्वारा दो मामलों में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, 103 बोतल ठेका शराब देशी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस द्वारा दो मामलों में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 103 बोतल ठेका शराब देशी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद
कैथल। पुलिस ने तीन लोगों के कब्जे से 103 बोतल ठेका शराब देशी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने कुतुबपुर रोड खनौरी बाइपास पुल के निकट बाइक चालक व पीछे बैठे युवक के पास से 96 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की। आरोपियों की पहचान अनिल निवासी डयोढ़ खेड़ी थाना तितरम व कुलबीर निवासी दुब्बल के रुप में हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के सबइंस्पेक्टर कृष्ण द्वारा आरोपी सौरभ निवासी प्रताप गेट कैथल के कब्जा से 7 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। आरोपी सौरभ अपनी करियाना दुकान की आड़ में शराब तस्करी का धंधा करता था, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।