{"_id":"5a808df44f1c1b9b248b4731","slug":"151518374388-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में युवक को उबलते पानी में के कढ़ाए में फेंका, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में युवक को उबलते पानी में के कढ़ाए में फेंका, घायल
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी पर युवक को कड़ाहे के उबलते पानी में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मामूली सी कहासुनी के बीच शुभम पैलेस में एक विवाह समारोह में काम कर रहे एक युवक को दो युवकों ने कड़ाहे में उबलते पानी में फेंक दिया। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
पीड़ित के पिता रामफल ने बताया कि वह खुराना रोड पर रहते हैं। उसका बेटा सोनू मिस्त्री है। वह अपना गुजारा करने के लिए रात के समय शादी की बुकिंग में वेटर का काम करता है। वह शनिवार रात को भी शादी की एक बुकिंग में गया था। उस समय वह रात करीब एक बजे उसके दो अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था तो उसकी उनके साथ मामूली कहासुनी हो गई। इस पर एक अन्य साथी ने उसे उबलते हुए पानी में फेंक दिया। इससे उसका चेहरा, पीठ सहित कई अंग बुरी तरह से झुलस गए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन बाद में उसे अन्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। अभी युवक बयान देने के हालात में नहीं है। उसके होश में आने के बाद बयान के तहत आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।