{"_id":"596fa5284f1c1b02688b4615","slug":"151500489000-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए-वन पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए-वन पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया काबू
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन बाईपास से सीआईए-1 ने बिजली ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के 3 सदस्य को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में एसआई बिलाशा राम की टीम ने सीवन बाईपास से 3 आरोपी काबू किए हैं। आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने 21 जून की रात गांव ग्यौंग से दो बिजली ट्रांसफार्मर तोडक़र सामान चुराने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। एसडीओ की शिकायत पर 24 जून को थाना सदर में दर्ज मामले अनुसार जगपाल व विवेक निवासी ग्यौंग के खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर तोडक़र अज्ञात व्यक्ति उसका सामान चुरा ले गए। आरोपियों की पहचान बिक्की व बजिंद्र निवासी खरक मंगोली गेट नंबर तीन पुराना पंचकूला व सुनील चौहान निवासी सापाह थाना गोपालपुर बिहार के रूप में हुई। आरोपियों ने कबूला कि अपने ठिकानों पर छिपाई गई चोरी हुई संपत्ति को वे बरामद करवा सकते हैं। तीनों आरोपियों का अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।