फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिकअप व रोडवेज बस की बीच हुआ सड़क हादसा

पिकअप व रोडवेज बस की बीच हुआ सड़क हादसा

Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पिकअप व रोडवेज बस की बीच हुआ सड़क हादसा
रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर, पिता पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम गांव क्योड़क के पास पिकअप और रोडवेज बस के बीच हुए हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन पशु व्यापारियों की मौत हो गई। चार घायल हो गए। घायलों में से दो को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे के पीड़ित भेड़-बकरियों का व्यापार करते हैं और सभी भिवानी के रहने वाले हैं। घायल पिकअप ड्राइवर का आरोप है कि रोडवेज बस चालक कान पर फोन लगाए था। उसने गाड़ी को सड़क की एक ओर नीचे उतार लिया लेकिन बस चालक ने पिकअप के पीछे वाले डाले को टक्कर मार दी।
पिकअप ड्राइवर भिवानी के गांव मंडवाल निवासी सोनू ने बताया कि भिवानी से कुछ लोग अंबाला की पशु मंडी में बेचने के लिए भेड़ बकरियों को भरकर ले गए थे। शाम को वे वापस लौट रहे थे। उसके साथ आगे गाड़ी का मालिक अक्षय बैठा था। गाड़ी के पीछे ब्रिजवास भिवानी निवासी 40 वर्षीय जगदीश, उसका 15 वर्षीय बेटा बालू, 36 वर्षीय कवहाड़ निवासी बहादुर, 25 वर्षीय दिलावर, 50 वर्षीय बालावास निवासी रामकुमार बैठे थे। गांव क्योड़क के पास में नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। तभी एक हरियाणा रोडवेज के बस चालक कान पर मोबाइल लगाए बहुत तेज गति व लापरवाही से आ रहा था। उसने बस से बचने के लिए गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया। लेकिन बस चालक ने गाड़ी के पिछले ट्रॉले को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे जगदीश, उसका बेटा बालू, दिलावर सिंह, रामकुमार, बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें जगदीश, उसके बेटे बालू व बहादुर की मौत हो गई। बाकी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दिलावर व रामकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उनको रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में दो बकरियों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

क्योड़क चौकी इंचार्ज एएसआई मुख्यत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस पिकअप चालक सोनू की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के शादी के लिए पिता-पुत्र कर रहे थे पैसे एकत्रित
भिवानी निवासी मृतक जगदीश व उसका 15 वर्षीय पुत्र बालू भेड़ बकरियों को बेचकर अगले महीने होने वाली उसकी बेटियों के शादी के लिए पैसा एकत्रित कर रहे थे। लेकिन हादसे ने परिवार के चिराग व पिता को ही छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed