फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ीका में पकड़ी नकली शराब का मामला

ीका में पकड़ी नकली शराब का मामला

Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ीका में पकड़ी नकली शराब का मामला
शिकायतकर्ता ने कहा-1200 पेटियां होने की दी थी सूचना, बरामद दिखाई गई 210
विज्ञापन

- चीका में पकड़ी नकली शराब का मामला

गुहला-चीका। शुक्रवार को सीआईए वन व एक्साइज विभाग द्वारा चीका के एक राइस मिल से पकड़ी गई शराब के मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस पर शराब की कम पेटियां दिखाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने कहा कि एसपी कैथल को मिल में 1200 पेटियां शराब होने की पक्की सूचना दी थी, लेकिन मिलीभगत के चलते केवल 210 पेटियां ही बरामद दिखाई हैं। उनकी सूचना के बावजूद पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। ताकि शराब माफिया शराब को ठिकाने लगा सके। जिसमें वे काफी हद तक कामयाब भी हो गए।
विदित रहे कि सीआईए ने शुक्रवार को चीका के त्रिवेणी शेलर से 173 पेटी पार्टी स्पेशल व 37 पेटी क्रेजी रोमियो मार्का की पकड़ी थी, जोकि अरुणाचल प्रदेश में बिकने के लिए ही वैध थी।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी सुभाष श्योकंद ने कहा कि चीका में खुशहाल माजरा रोड पर स्थित त्रिवेणी राइस मिल में 177 पेटी पार्टी स्पेशल व 37 पेटी क्रेजी रोमियो मार्का शराब बरामद हुई। कम शराब बरामद करने व शराब माफिया को मौका देने के लगाए गए सारे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक्साइज इंस्पेक्टर सुभाश कौशिक ने कहा कि कार्रवाई में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और इसमें कुछ भी छिपाया नहीं गया है। शिकायतकर्ता के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed