फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरीशुदा बाइक बरामद, 4 गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरीशुदा बाइक बरामद, 4 गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरीशुदा बाइक बरामद, 4 गिरफ्तार
छह चोरी की बाइक बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो संख्या-56
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-टू ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से छह चोरी की बाइक बरामद की हैं। जो कौल, चूहड़माजरा, फल्गु मेला, पिहोवा चौक कैथल व कुरुक्षेत्र से चुराई गई थीं।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल कमलजीत, एएसआई राममेहर व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने ढांड बाईपास पर संदेह के आधार पर दीपक उर्फ सुलतान पुत्र भीम सिंह निवासी धेरड़ू व बंटी पुत्र धर्मपाल निवासी चढ़ती पट्टी फरल को रुकवाकर पूछताछ की। जिसमें उनके पास बाइक चोरीशुदा मिली। कौल निवासी सतपाल की इस बाइक को संगरोली रोड से चोरी किया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद एक खंडहरनुमा कमरे मे कुरुक्षेत्र से करीब 5-6 माह पूर्व चोरीशुदा 2 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर कब्जे में ली गई। साथ ही चूहड़माजरा क्षेत्र से एक बाइक चुराकर चंगु उर्फ रवि जांगड़ा पुत्र सतपाल निवासी पाडला को 3 हजार रुपये में बेचने की बात कुबूल की। जिस पर एएसआई उज्जवल सिंह की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को साथ लेकर दबिश देते हुए गिरोह से जुड़े तीसरे आरोपी रवि उर्फ चंगु को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली। जो मोटरसाइकिल कुलदीप निवासी चूहड़माजरा की पाई गई। आरोपी बंटी ने गौरव कुमार उर्फ चिप्पू पुत्र बरखा राम निवासी फरल के साथ मिलकर 28 सितंबर की शाम फल्गु मेले से एक बाइक चोरी की थी। जिसे गौरव के पास से हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह ने बरामद कर लिया। यह बाइक सतीश कुमार निवासी मुंदड़ी की पाई गई। इसके साथ-साथ गौरव व बंटी से पूछताछ के दौरान एसआई कृष्ण कुमार की टीम द्वारा मीट मार्केट कैथल के एक कमरा से चोरीशुदा हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed