{"_id":"596e527e4f1c1bdb578b473c","slug":"141500402302-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टयोंठा व पट्टी कौथ से दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव टयोंठा व पट्टी कौथ से दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर दो ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पूंडरी पुलिस व शहर पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ रवि काजल ने बताया कि 9 जुलाई की रात को गांव टयोंठा से चोर किसान सुरजन सिंह खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 22 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ राहुल ने बताया कि 16 जुलाई की रात को चोर पट्टी कौथ निवासी तारा चंद के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 19 हजार रुपये है। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।