फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खरीद-फरोख्त में ट्रक खरीदा, ना भुगतान किया, ना ही ट्रक लौटाया

खरीद-फरोख्त में ट्रक खरीदा, ना भुगतान किया, ना ही ट्रक लौटाया

Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खरीद-फरोख्त में ट्रक खरीदा, ना भुगतान किया, ना ही ट्रक लौटाया
ट्रक खरीदा, न भुगतान किया, न ही ट्रक लौटाया, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। एक ट्रक मालिक के साथ ट्रक खरीद-फरोख्त में 10 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर सिंह निवासी जाखौली अड्डा ने बताया कि उसने अपना ट्रक सुखचैन सिंह व कपिल शर्मा के माध्यम से गत 14 फरवरी को सेवा सिंह निवासी बराड़ा (अंबाला) 10.18 लाख रुपये में बेचा था। उस समय सेवा सिंह ने उसे एक लाख रुपये बतौर एडवांस दिया था और बकाया पैसे 5 दिन बाद देने की बात कहकर ट्रक ले गया था। 25 फरवरी को उन्होंने बयाना अदालत में लिखवा दिया था, लेकिन इसके बाद आरोपी ने न तो पैसे दिए और न ही ट्रक दिया। आरोपी के घर गया तो वह वहां भी नहीं मिला। शिकायकर्ता ने कहा है कि आरोपी ट्रक का इस्तेमाल गलत कामों में कर सकता है। इसलिए उसे आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। एचसी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर सेवा सिंह, सुखचैन सिंह व कपिल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed